बुलंदशहर
शान ओ शौकत के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
विधायक संजय शर्मा और ब्लाक प्रमुख ईश्वर पहलवान ने किया नेतृत्व

देश प्रेम के रंग में सराबोर हुआ औरंगाबाद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत औरंगाबाद में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा पूरी शान ओ शौकत के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व अनूपशहर भाजपा विधायक संजय शर्मा और ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने किया। तिरंगा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ कस्बे के गणमान्य लोगों और अनेक स्कूलों के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। नगरपंचायत कर्मचारियों ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सहयोग किया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्टेट हाइवे स्थित रुचिका गार्डन से विधायक संजय शर्मा और ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान एडवोकेट ने किया। अपने संबोधन में विधायक संजय शर्मा ने कहा कि देश की आन बान और शान है तिरंगा। हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने देश की आन तिरंगा का सम्मान करते हुए अपने फ़र्ज़ को पूरा करे। उन्होने सभी कस्बा और क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आव्हान किया और गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया। यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों का उन्होने विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होने भीषण गर्मी में भी अपने देश को प्यार करते हुए रैली में भाग लिया।
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति पूर्ण नारे बुलंद किए। बाइक सवार युवक रैली की अगुवाई करते चल रहे थे। कस्बा वासियों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर करके किया। अंबेडकर पार्क में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर सभी नेताओं ने माल्यार्पण किया और श्रृद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थित शहीद स्मारक पर भी माल्यार्पण कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
रूचिका गार्डन से चल कर बालका मोड, बुलंदशहर बस स्टैंड, चौराहा मेन बाजार, सब्जी मंडी स्याना रोड़, पवसरा मोड़, कर्बला होते हुए तिरंगा यात्रा मूढ़ी बकापुर मोड पर पहुंच कर संपन्न हुई। जलपान कराया गया।
इस अवसर पर विधायक संजय शर्मा, ब्लाक प्रमुख लखावटी ईश्वर पहलवान, मंडल प्रभारी संजय गूर्जर, पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी, पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी,हरीश लोधी, डॉ गजेन्द्र लोधी त्रिलोक गूर्जर जय प्रकाश गुप्ता नरेश तायल नितिन सिंघल मनोज गुप्ता चेतन कंसल नवनीत गुप्ता,दर्सिल गौतम,अशोक लोधी बौबी शर्मा, ओमप्रकाश गौतम ग्रीस लोधी, ऋषि पाल भड़ाना मोहकबंसल, नेमपाल सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



