बुलंदशहर

मशहूर डॉक्टर राजीव मित्तल के क्लीनिक से मरीज की जेब कटी 8500 रुपये और जरूरी दस्तावेज चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव लालनेर निवासी शिवकुमार शर्मा पुत्र बनवारीलाल शर्मा मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच बुलन्दशहर स्थित प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव मित्तल, के क्लीनिक पर अपने बच्चों की दवा लेने आए थे ​दवा लेने के दौरान जब पीड़ित काउंटर पर डॉक्टर की फीस जमा कर रहा था उसी समय किसी अज्ञात जेबकतरे ने उनके कुर्ते की जेब में रखा पर्स पार कर दिया जब शिवकुमार ने जेब में हाथ डाला तो पर्स गायब देखकर उनके होश उड़ गए ​पर्स में नगदी समेत जरूरी कागजात थे मौजूद पीड़ित के अनुसार चोरी हुए पर्स में लगभग 8,500 रुपये की नगदी, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, तीन बैंकों के एटीएम कार्ड, पंजाब नेशनल बैंक का एक चेक और अन्य आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे सीसीटीवी में कैद हुआ चोर पुलिस को दी तहरीर पीड़ित ने बताया कि क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर संदिग्ध व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है पीड़ित ने घटना के सम्बन्ध में नजदीकी पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई और पर्स बरामदगी की गुहार लगाई है ​मरीजों के लिए चेतावनी डॉक्टर राजीव मित्तल का डॉक्टरी क्षेत्र में काफी बड़ा नाम है लेकिन उनके अस्पताल में हुई इस घटना से साफ है कि शातिर चोर अब डॉक्टरों के क्लीनिक को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं डॉक्टर के यहां इलाज कराने पहुंचने वाले मरीज और उनके तीमारदार सावधान व सतर्क रहें ताकि इस तरह की घटनाओं का शिकार होने से बचा जा सके ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button