बुलंदशहर
तिरंगा मेला एवं प्रदर्शनी में देशभक्ति का रंग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर। नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मी राज सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चों और वैष्णवी ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर विद्यार्थियों की पेंटिंग, राखियां और स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। अतिथियों ने लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुआ।



