भरत पुर

भुसावर में नगर पालिका की ओर से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर- कस्बा भुसावर में नगर पालिका की ओर से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। नगर पालिका भुसावर के अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भुसावर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक बहादुर सिंह कोली रहे जबकि अध्यक्षता उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा द्वारा की गई। तिरंगा यात्रा को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रैली कस्बे के छोंकरवाड़ा सड़क मार्ग स्थित आर्य महिला विद्यापीठ से शुरू होकर राजकीय श्री जगन्नाथ पहाड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय के कीड़ा स्थल पर पहुंची। जहां राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। वहीं इस दौरान उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने सभी को अपने घरों दुकानों पर तिरंगा फहराने को लेकर अपील की और ध्वजों का वितरण किया। कस्बा भुसावर में नगरपालिका द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान हर स्कूली बच्चों एवं अधिकारी कर्मचारियों के साथ आमजन के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था और सभी में देशभक्ति का जज्बा देखा जा रहा था। इस अवसर पर भुसावर थाना पुलिस सहित सभी विभागों का विशेष सहयोग रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button