बुलंदशहर
सपा के सम्भावित प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी ने अखिलेश यादव से की मुलाकात महेन्द्र वाल्मीकि ने कराई शिष्टाचार भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव के सम्भावित प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी, ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, से मुलाकात की इस महत्वपूर्ण मुलाकात में सपा नेता महेन्द्र वाल्मीकि, की मुख्य भूमिका रही जिन्होंने हरेन्द्र चौधरी, को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलवाया मुलाकात के दौरान शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों, स्थानीय जनसमस्याओं तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई क्षेत्रीय जनसमस्याओं और संगठन पर हुई चर्चा मुलाकात के दौरान सपा नेता महेन्द्र वाल्मीकि, ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, को शिकारपुर क्षेत्र के वर्तमान राजनीतिक हालातों और पार्टी के जनाधार से अवगत कराया उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम तेजी से किया जा रहा है पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प मुलाकात के बाद सम्भावित प्रत्याशी हरेन्द्र चौधरी, ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिला मार्गदर्शन ऊर्जा देने वाला है वे पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और अखिलेश यादव जी के संदेश को शिकारपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव और बूथ तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे ।



