बरेली
रिठौरा में महिला पुलिस ने कांवरियों पर की पुष्प वर्षा
प्रसाद खिलाकर किया स्वागत, 'बम-बम भोले' से गूंजा क्षेत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रिठौरा नगर पंचायत में सावन के तीसरे सोमवार को हरिद्वार, कछला घाट व गढ़मुक्तेश्वर से जल लेकर आ रहे कांवरियों का रिठौरा नगर में भव्य स्वागत हुआ।
पुलिस चौकी रिठौरा व थाना हाफिजगंज की महिला पुलिस कर्मियों ने कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धाभाव से प्रसाद खिलाया। एसआई पायल रानी, हेड कांस्टेबल रूपदेई, कांस्टेबल सोनम, पूनम सहित तमाम पुलिस कर्मियों ने मार्ग में ड्यूटी के साथ-साथ सेवा कार्य भी किया। कांवरियों के सम्मान में पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा भी प्राथमिकता है।




