बरेली

30 अगस्त को मुरादाबाद में PEJA का विशाल पत्रकार सम्मेलन

अटल अवार्ड से होंगे सम्मानित, 4 मंडल के पत्रकार जुटेंगे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में 30 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे मुरादाबाद मुख्यालय पर मेरठ, सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद मंडल के पत्रकारों का विशाल पत्रकार सम्मेलन एवं अटल अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित होगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने अपने-अपने मंडल मुख्यालयों पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पत्रकारों को सम्मेलन में लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड सह प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता तथा राष्ट्रीय सचिव एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी सारिक उस्मानी को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सारिक उस्मानी ने बताया समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को अटल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button