दिल्ली

सीवर ओवरफ्लो व जलभराव को लेकर जलमंत्री व डीजेबी सीईओ को लिखा पत्र।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने पश्चिमी पटेल नगर के रंजीत नगर वार्ड नंबर 87 में सीवर ओवरफ्लो, खुले गटर और जलभराव की समस्या को लेकर जलमंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

अंकुश नारंग ने कहा कि क्षेत्र में सीवर का गंदा पानी सड़कों पर फैलने और जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और दुर्गंध से स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने जलमंत्री और डीजेबी सीईओ से तत्काल सीवर की सफाई, खुले गटरों को बंद कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों की ओर से संबंधित विभाग और कर्मचारियों को कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नारंग ने कहा कि शिकायतों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उनकी मांग है कि सीवर लाइनों की पूरी तरह सफाई और आवश्यक मरम्मत कराई जाए, खुले गटरों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित किया जाए तथा जलभराव वाले स्थानों से तत्काल गंदे पानी की निकासी कराई जाए। साथ ही, क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। अंकुश नारंग ने जलमंत्री और डीजेबी सीईओ से मामले को जनहित में प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई करने तथा संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की रिपोर्ट लेने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button