साहेबगंज

साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर स्मेक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय साहिबगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई 16 अगस्त 2026 को की गई। घटना 16 अगस्त 2026 को संध्या 19:30 बजे गुप्त सूचना मिली और लगभग 20:30 बजे गिरफ्तारी हुई।आज़ाद नगर पुलिस लाइन रोड विवाह भवन के पास जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हुए अभियुक्त राजकुमार हरी,उम्र-करीब 20 वर्ष,पिता कमल हरी,निवासी झरना कॉलोनी,संध्या कॉलेज के पास,थाना जिरवाबाड़ी, जिला साहिबगंज के रूप में हुई है।वही नगर थाना प्रभारी को संध्या 19:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बुलेट हंटर वाहन संख्या JH18Q 4217 से राजमहल की तरफ से अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर स्मेक लेकर जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत स्टेडियम की तरफ जाने वाला है।इस सूचना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गई।अंचलाधिकारी साहिबगंज,जिरवाबाड़ी थाना एवं नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल द्वारा आज़ाद नगर पुलिस लाइन रोड विवाह भवन के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।जांच के दौरान बुलेट हंटर बाइक सवार व्यक्ति तेजी से जिरवाबाड़ी से आज़ाद नगर जाते दिखा।जिसे छापेमारी दल के सहयोग से पकड़ा गया,रोकने का इशारा करने पर वह तेजी से भागने का प्रयास कर रहा था।तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 08 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर स्मेक जो खैनी के डब्बे में छोटे-बड़े तीन एल्युमिनियम फॉयल में रखा था। 01 बुलेट हंटर मोटरसाइकिल पंजीयन संख्या JH18Q4217,01 वीवो  कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन आदि सामग्री को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया है।इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 157/26 दिनांक 16/08/2026  धारा-21(b)/29 एन.डी.पी.एस.एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button