साहेबगंज
साहिबगंज महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14 वीं बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने सदर अस्पताल में गंभीर रूप से भर्ती मरीज उमा देवी उम्र 25 वर्ष,निवास स्थान तलबनना को रक्तदान कर उन्हें गंभीर संकट से बाहर निकलने में मदद की।प्रोफेसर प्रशांत को प्रातः 10:30 बजे उनके दूरभाष पर महाविद्यालय में नेशनल कैडेट कोर के पूर्व केयर टेकर अंगद यादव की बहन को ऑपरेशन के बाद रक्त की कमी हो जाने की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने रक्तदान कर मरीज को गंभीर स्थिति से बाहर निकलने में मदद की।इससे पहले भी उन्होंने 13 बार जरूरतमंदों को रक्तदान किया है।तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की मदद से रक्तदान करवा कर कई गंभीर मरीजों की जान बचाई है।उनके इस कार्य पर महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी सराहना की है तथा उन्हें धन्यवाद दिया है।


