बिजनौरराष्ट्रीय

बिजनौर पुलिस का ” X ” अकाउंट हुआ हैक।

प्रोफाइल बदली, क्रिप्टो पोस्ट से मचा हड़कंप।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बिजनौर। जनपद पुलिस का आधिकारिक X अकाउंट हैक होने की आशंका जताई जा रही है। जिसमें अकाउंट की प्रोफाइल का नाम और फोटो अचानक बदलकर ether.fi कर दिया गया है। लेकिन हैक होने के बाद अकाउंट से लगातार ETHFI क्रेडिट कैश रिवॉर्ड और क्रिप्टो वॉलेट से जुड़ी प्रमोशनल पोस्ट की जा रही हैं। करीब 76 हजार फॉलोअर्स वाले इस आधिकारिक पुलिस अकाउंट से कुछ ही घंटों में कई सौ क्रिप्टो संबंधी पोस्ट कर दी गईं। तथा प्रथम दृष्टया अकाउंट के हैक कम्प्रोमाइज होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जिसमें पुलिस/साइबर सेल और अधिकारियों ने आम जनता से अपील की जा रही है। कि इन पोस्ट में दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी क्रिप्टो वॉलेट को कनेक्ट ना करें। जिसमें फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button