बिजनौर

श्रीराम मंदिर के सत्संग भवन में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर : धामपुर नगर के मुहल्ला साहूवान स्थित श्रीराम मंदिर के सत्संग भवन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
आग की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें उठती देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया गया कि सत्संग भवन में आग लगने की सूचना समय पर फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन सूचना मिलने के बाद दमकल टीम मौके के लिए रवाना हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायर ब्रिगेड को करीब डेढ़ घंटे पहले सूचना दिए जाने के बावजूद दमकल वाहन काफी देर से मौके पर पहुंचा,जिसको लेकर लोगों में नाराजगी भी दिखाई दी।
आग लगने के कारण सत्संग भवन के अंदर रखे सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि,आग से कितना नुकसान हुआ है,इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।आग किन कारणों से लगी,इसका भी तत्काल पता नहीं चल सका लेकिन दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। आग के कारण आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन तथा स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान का आकलन संबंधित अधिकारियों द्वारा किए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button