शामली

 मंदिर से चोरी इन्वर्टर-बैटरी बरामद, एक चोर गिरफ्तार

खेड़ी खुशनाम में मंदिर को बनाया था निशाना, चौसाना पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
  चौसाना।  क्षेत्र के खेड़ी खुशनाम गांव में मंदिर से इन्वर्टर-बैटरी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया इन्वर्टर-बैटरी भी बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 की रात खेड़ी खुशनाम निवासी यशपाल सिंह की गांव स्थित भूमि में बने मंदिर से अज्ञात चोर इन्वर्टर-बैटरी चोरी कर ले गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित की ओर से चौसाना चौकी में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी।
इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान चौसाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया इन्वर्टर-बैटरी बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोशिन्द्र पुत्र चरण निवासी ग्राम खेड़ी खुशनाम, थाना झिंझाना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया इन्वर्टर-बैटरी बरामद किया है।
चौसाना चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया आरोपी  के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौसाना चौकी प्रभारी राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल जहीन अख्तर और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार थाना झिंझाना शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button