बोकारो

सावन की चौथी व अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों की अपार भीड़।

हर हर महादेव, जय शिव शंकर के जय घोष से गूंजायमान रहा कसमार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो :  सावन की चौथी व अंतिम सोमवारी पर कसमार प्रखंड के सभी शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्तों की अपार भीड़ पूजा अर्चना के लिए आने शुरू हो गया था। प्रातः काल से ही लोग पूजा अर्चना के लिए शिवालय की ओर जाने का क्रम शुरू हो चुका था। सभी शिवालय में हर हर महादेव जय शिव शंकर जय भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान होते रहा। कसमार प्रखंड का प्रसिद्ध शिवालय सिंहपुर का शिवालय जहां भक्त जन कतारबद्ध होकर पुजा अर्चना करते देखे गए। कई नवयुवक आज देवघर बाबा भोलेनाथ की पूजा करने को लेकर प्रस्थान किया। कसमार बाजारटांड़ स्थित शिवालय में भक्तों की अपार भीड़ देखी गई। जामकुदर के दर्जनों ग्रामीण कुरको के खांजो नदी में स्नान कर कलश में पवित्र जल भरकर पंक्तिबद्ध होकर बाबा भोलेनाथ की जयकारा लगाते हुए जामकुदर शिवालय पहुंच कर जलार्पण कर विधि विधान के साथ पुजा अर्चना किए।आज सावन की चौथी व अंतिम सोमवारी पर कसमार प्रखंड के सभी गांव पंचायत में स्थित शिवालय में भक्त जन पुरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा अर्चना किया। गररी,मधुकरपुर, मंजुरा ,खौराचतर,बगदा, आदि स्थानों में स्थित शिवालय में पूजा किए गए। आज शिवालय में शिव चर्चा, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button