शामली
विवाहिता की मौत के मामले मे दहेज लोभी पति समेत तीन गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। लव्वा दाऊदपुर गांव में दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता ममता (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता रामकुमार ने पति समेत सात ससुरालियों पर बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बीते एक अगस्त को थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगो को गिरफ्तार करते हुए जैल भेजा है।
आमवाली गांव निवासी रामकुमार की बेटी ममता की शादी वर्ष 2022 में लव्वा दाऊदपुर निवासी लोकेंद्र से हुई थी। शादी के बाद ममता के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। आरोप है कि पति लोकेंद्र, जेठ सोनू, सास विमला, ससुर ओमपाल, देवर काला, ननद कोमल और जेठानी ममता करीब एक वर्ष से बुलेट बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके बाद उसकी बीते एक अगस्त को हत्या कर दी गई। जिसके सम्बंध मे मृतका के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।
दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में वांछित ममता के पति लोकेंद्र, ससुर ओमपाल और सास विमला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जेठ सोनू, देवर काला, ननद कोमल और जेठानी ममता अभी वांछित हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
“इनका कहना है,
विवेचक क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। 3 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया है और शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।