झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर में सर्वसमाज के लोगों द्वारा निर्माण सामग्री भेजने की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह में स्थित माता अणची देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशक राजबाला चाहर की अध्यक्षता में स्कूल के स्टाफ ने सर्वसमाज की तरफ से तेजाजी मन्दिर क्यामसर में निर्माण सामग्री भेजने का ऐलान किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार बगड़िया ने सर्वसमाज के सभी भामाशाहों को तेजाजी महाराज की फोटो भेंटकर स्वागत किया। युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विकास दादरवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निर्माण सामग्री की घोषणा करने वालों में प्रिंसिपल भंवरलाल सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राजेश कुमावत, संदीप कुमार सैनी, बबलेश कुमावत, विजय सिंह शेखावत, मनोज यादव, सपना राठौड़, ज्योति खींची, कुलदीप धानियां, विजेन्द्र सिंह महला, यंजना गोठवाल, वेद व्यास कुमावत, राजेन्द्र यादव, मोनू शर्मा, खुशी अग्रवाल, ललिता सैनी, सुजाता खन्ना, पूजा, नितेश महला, किशन लाल सैनी,अनिता गुर्जर, मिनाक्षी, रामुतार यादव, मुकेश गुर्जर, विजय सिंह शेखावत, असपाल मोहम्मद, रवि यादव, देवेन्द्र कुमार मीणा, महेन्द्र जांगिड़ , सतवीर खाखील, अनुप महला, दुर्गेश कंवर , हिदायत अली , सतबीर सुरा ने निर्माण सामग्री भेजने का ऐलान किया। कार्यक्रम के अन्त में स्कूल निदेशक राजबाला चाहर ने सभी भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



