सिंगरौली

ईद-ए-मिलाद पर मोरवा में निकली भव्य रैली, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिले के मोरवा क्षेत्र में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से धार्मिक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया।
रैली की शुरुआत मोरवा स्थित जामा मस्जिद से हुई, जो मेन रोड, कन्या विद्यालय, एलआईजी, गुरुद्वारा और फल मंडी होते हुए बड़ी जामा मस्जिद पहुंची। निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए रैली में शामिल लोगों ने धार्मिक संदेशों के साथ समाज में प्रेम और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। बड़ी जामा मस्जिद पहुंचने के बाद रैली का समापन किया गया।

जामा मस्जिद के अध्यक्ष जियाउल रहमान उर्फ मन्नू ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर समाज की ओर से यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ईद-ए-मिलाद का पर्व इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाया।

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा पुलिस बल
रैली को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। निर्धारित मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते नजर आए। अधिकारियों ने पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
ईद-ए-मिलाद के अवसर पर निकली रैली में पूरे समय भाईचारे और सद्भाव का माहौल देखने को मिला। बड़ी जामा मस्जिद पहुंचने के बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button