बिजनौर

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को दी निशुल्क बस सेवा की सौगात

जिसमें 27 से 29 अगस्त तक समस्त महिलाओं को व उसके बाद 60 वर्ष व उससे अधिक की महिलाओं को निशुल्क बस सेवा की सुविधा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर । रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना शुरू की गई जिसके तहत 60 साल और उससे ज़्यादा उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की सभी बसों में ज़िंदगी भर मुफ़्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने योजना की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 27,28 व 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में सभी महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा रहेगी, उसके बाद 60 वर्ष व उससे अधिक की महिलाओं को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड ही दिखाना होगा। लेकिन मा0 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सांकेतिक कार्ड ,साड़ी व मिठाई दी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर -नवंबर में प्रदेश की 50 हजार ऐसी युवतियों को जो स्नातक में अध्यनरत है सरकार की तरफ से स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला की आमदनी बढ़ने से निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने महिलाओं व युक्त के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें बिजनौर में नजीबाबाद रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने देखा। लेकिन प्रदेश सरकार में मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग डॉ सोमेंद्र तोमर ने मा0 मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्ष 2017 से उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम काल प्रारंभ हुआ है। वर्ष 2017 से मातृशक्ति के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। सरकार ने आध्यात्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित रखने का कार्य किया है। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया है जिससे मातृशक्ति को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर मिष्ठान व साडी भेंट की।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सेंट मैरी की छात्राओं ने स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसे सभी ने सराहा। मा0 मंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सदर विधायक सूची चौधरी, प्रशासक जिला पंचायत साकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका बिजनौर अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजपा नेता हरजिंदर कौर, जिलाधिकारी जसजीत कौर सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button