ललितपुर

गांधी नगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

शिव मंदिर के शिखर पर स्थापित हुआ स्वर्ण कलश

28 अक्टूबर को हवन-पूजन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा धार्मिक अनुष्ठान का समापन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नगर के गांधी नगर स्थित चिरागशाह वाली गली में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से संगीतमय श्री 1008 श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। परम पूज्य पं. रघुवीर दास जी वेदांती के मुखारविंद से श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा का शुभारंभ 22 अक्टूबर 2026 को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक उल्लास के बीच निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में 26 अक्टूबर को गांधी नगर स्थित शिव मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश की स्थापना की गई। वैदिक आचार्यों के सानिध्य में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने कलश स्थापना के पावन क्षण के साक्षी बनकर पूजा-अर्चना की। आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन 28 अक्टूबर 2026 को होगा। समापन अवसर पर कथा विश्राम के साथ हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति की जाएगी। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण करने और महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान पं. सजन कुमार शर्मा हैं। आयोजन को सफल बनाने में पं. देवकी नंदन कौशिक, पं. दीपक भार्गव, पं. प्रताप नारायण गोस्वामी, डा. आर.के. गोस्वामी, पं. रामस्वरूप नायक, पं. विनोद चतुर्वेदी, मदन बाबूजी, पं.संजय पाराशर, पं. जीतू चौबे और पं.रवि पाराशर सहित अन्य सहयोगी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता कर पुण्यलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button