बरेली
बदायूँ में 79 लाख की चोरी का खुलासा, चालक समेत 2 गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बदायूँ। बरेली जोन के जनपद बदायूँ में थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने 79 लाख नकद और 101 ग्राम सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और एसएसपी बदायूँ अंकिता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई हुई।
10 सितंबर को वादी शेख दिलावर हुसैन मेरठ जाते समय नवादा दास डिग्री कॉलेज के पास बिरयानी खाने रुके थे, तभी कार का शीशा तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी हो गए। मु0अ0सं0 323/26 दर्ज हुआ।
पुलिस ने चालक आरिफ अंसारी और उसके रिश्तेदार वसीम अंसारी, दोनों निवासी मेरठ को पकड़ा। कब्जे से कुल 79 लाख रुपये, 101.680 ग्राम सोना, मोबाइल और प्लास बरामद हुआ। दोनों ने कर्ज के कारण चोरी करना कबूला। एसएसपी ने टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।




