अंबालाराष्ट्रीय

अंबाला में रेलवे भर्ती में फजीर्वाड़ा

एआई कैमरे ने तीन दिन में पकड़े सात मुन्नाभाई, दो फरार हुए; दो पर केस

अंबाला। पड़ाव थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि सतीश 22 सितंबर को अभ्यर्थी दीपक के स्थान पर परीक्षा में शामिल हुआ था। 23 सितंबर को वह फिर से सतीश कुमार के स्थान पर दौड़ लगाने पहुंच गया। रेलवे से दोनों अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड मांगा गया है ताकि दोनों की धरपकड़ की जा सके।
रेलवे ने भर्ती परीक्षा में पहली बार एआई कैमरों की मदद से एक बड़े फजीर्वाड़े का खुलासा किया है। उत्तर रेलवे के अंबाला छावनी स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान तीन दिन में सात मुन्नाभाई पकड़े गए हैं, जबकि दो भाग निकले हैं। ये सभी दूसरों के नाम पर दौड़ में शामिल हुए थे। तीन दिन में लगातार 3 मामले सामने आने से रेलवे विभाग में अफरातफरी है। दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, अन्य 5 के खिलाफ जांच जारी है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ यानी आरआरसी की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया है।
कैमरे से खुली पोल, अलग-अलग शहरों में दी थी परीक्षा-मंडल कार्यालय अंबाला छावनी के अधिकारियों के अनुसार, रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से 22 से 28 सितंबर 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें 35 किग्रा भार उठाकर 100 मीटर और 1000 मीटर की दौड़ कराई जा रही है। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी कर रही प्राइवेट एजेंसी के एआई कैमरों के डेटा और बायोमीट्रिक मिलान के दौरान 24 सितंबर को यह बड़ा खुलासा हुआ। पहले मामले के तहत राजस्थान के अलवर के नजदीक रूपबास गांव निवासी गिरराज मीना अंबाला में परीक्षा देने पहुंचा था।
जांच में सामने आया कि यह आरोपी इससे पहले 5 सितंबर 2026 को नागपुर में राहुल मीना नामक उम्मीदवार के नाम पर शारीरिक दक्षता परीक्षा दे चुका है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि राहुल मीना उसकी बुआ का लड़का है। इसी प्रकार दूसरे मामले के तहत उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, शाहपुर गांव निवासी संदीप कुमार यादव भी एआई चेकिंग की पकड़ में आ गया।
रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इसने 6 सितंबर 2026 को रतलाम (मध्य प्रदेश) में अपने रिश्तेदार अभिषेक की जगह जाकर परीक्षा दी थी। इसके अलावा बुधवार को जांच में सामने आया कि 22 सितंबर को हिसार की जाखल रेलवे कॉलोनी निवासी सतीश ने अपने दोस्त दीपक के स्थान पर परीक्षा दी। इसके बाद 23 सितंबर को खुद अपनी परीक्षा देने पहुंच गया और पकड़ा गया। इस दौरान फजीर्वाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद सतीश मौके से ही भाग निकला।
तीन संदिग्ध काबू-वहीं, शुक्रवार को भर्ती के दौरान एक बार फिर तीन युवकों का संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया है। तीनों भी एआई कैमरे की गिरफ्त में आए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों संदिग्ध भी किसी अन्य की जगह शारीरिक दक्षता परीक्षा में बैठ चुके हैं। हालांकि प्राथमिक चरण में रेलवे अभी अपने स्तर पर जांच कर रही है। इस संबंध में जल्द ही तीसरी शिकायत पुलिस में दी जाएगी।
रेलवे प्रशासन सख्त, प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश-मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधक अंबाला द्वारा गठित तीन वरिष्ठ अधिकारियों की समिति हरकत में आई। सेंटर इंचार्ज सह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के निर्देश पर समिति सदस्य सह सहायक कार्मिक अधिकारी सुरेश कुमार ने पड़ाव थाना अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर सख्त धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और एआई कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button