सिंगरौली

‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक से सामाजिक जागरूकता का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत देवरा में आयोजित जन-विश्वास शिविर के दौरान ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया। कलाकारों ने बताया कि गांव और समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका जरूरी है। मनोरंजक एवं सहज शैली में प्रस्तुत किए गए संदेशों ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और उन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, जनपद अध्यक्ष चितरंगी सिया दुलारी, कलेक्टर गौरव बैनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय, एसडीएम चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी, जनपद सीईओ मान सिंह सैयाम, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button