मथुरा

साइबर सुरक्षा और अपराधों से बचाव के लिए वृहद कार्यशाला का या आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। आज दिनांक 29.09.2026 को पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह (डेम्पियर नगर), मथुरा में साइबर सुरक्षा और अपराधों से बचाव के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा की अध्यक्षता तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा की गरिमामयी मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश साइबर मुख्यालय से आमंत्रित प्रख्यात साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ० रक्षित टंडन रहे। इस विशाल कार्यशाला में जनपद मथुरा के माननीय जनपद न्यायाधीश,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,एस0पी0ओ0/एस0पी0ओ0,सभी थानों के पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े संभ्रांत व्यक्ति,व्यापार मंडल व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी/सदस्यों और भारी संख्या में स्कूली बच्चों सहित लगभग 1000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर डिजिटल सुरक्षा के गुर सीखे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button