अशोक स्तंभ परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। अशोक स्तंभ परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त लोकेश मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रमानी, उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत अशोक स्तंभ से कारगिल चौक तक सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी ने विश्व को शांति, अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बापू के सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में खुशहाली और सद्भाव कायम किया जा सकता है। आज समाज एवं देश की वर्तमान परिस्थितियों में बाबू के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त एवं नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा नगर परिषद के कर्मी, सफाई मित्रों एवं सफाई जमादार कों स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता इंदर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, डीएसपी हेडक्वार्टर जेपीएन चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल, विभिन्न वार्ड के वार्ड पार्षद, नगर परिषद के सिटी मैनेजर, सुपरवाइजर, कर्मी एवं अन्य मौजूद थे।




