बुलंदशहर

नेशन पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स एकेडमी का हुआ शुभारंभ 

विधायक संजय शर्मा ने किया उद्घाटन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने किया। एकेडमी स्थापना से स्कूली बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे विधायक संजय शर्मा और गणमान्य अतिथियों का विद्यालय संस्थापक कैलाश कुमार अग्रवाल, चेयरपर्सन सुनीता अग्रवाल चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया।  स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक शर्मा ने फीता काट कर किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि नियमित अभ्यास अनुशासन और परिश्रम सफलता के मूल मंत्र हैं।खेल बच्चों में अनुशासन आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता धैर्य और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी खेल अवश्य खेलें।
चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि इस एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए समुचित सुविधाएं एवं अवसर प्रदान करना है। साथ ही भरोसा दिलाया कि विद्यार्थियों की रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।
उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर हरीश लोधी हेमंत गुप्ता शिवम् गर्ग आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button