बरेली
बरेली में वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ, मंत्री ने दिखाई वॉकाथॉन को हरी झंडी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । वन विभाग द्वारा शहीद चौक डीडीपुरम और स्पोर्ट्स स्टेडियम में वन्य प्राणी सप्ताह-2026 और स्वच्छता अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी रहे।
मंत्री ने शहीद स्मारक पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और ‘वन्य जीव बचाओ’ वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाई। रैली में 8-10 स्कूलों के बच्चे, आईटीबीपी जवान, एनसीसी और ईको क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।
स्टेडियम में मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने पौधरोपण किया। 800 मीटर दौड़ में मो. आदिल प्रथम रहे। मंत्री ने गुब्बारे उड़ाकर सप्ताह का शुभारंभ किया।
मंत्री ने कहा कि गांधी-शास्त्री का योगदान अविस्मरणीय है, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि वन्य जीव सुरक्षित तो पर्यावरण सुरक्षित।
कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार , एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में सब भ्रांत नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे।




