सिंगरौली

गांधी जयंती पर NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय एवं तृतीय के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ प्रदीप कुमार यादव, डॉ मनोज कुमार गौतम एवं डॉ मृत्युंजय कुमार पांडेय ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। स्वयंसेवकों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ की रामधुन के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
डॉ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से स्वच्छ विचारों का निर्माण होता है। डॉ मानिक चंद पांडेय ने स्वच्छता को स्वस्थ एवं सभ्य समाज की नींव बताया। डॉ मनोज कुमार गौतम ने NSS के सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आकाश कुमार चौबे, सत्यम वर्मा, हर्षित पांडेय, विवेक तिवारी, चतुर्वेदी, साधना, मुस्कान सहित डॉ रागिनी श्रीवास्तव, अजय लक्ष्मी, प्रशांत विश्वकर्मा, डॉ रणवीर प्रताप सिंह, उदय नारायण पांडेय एवं डॉ रजनीकांत राम मौजूद रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button