बरेली

प्रभात फेरी में गूंजा हरिनाम, दिया सनातन सत्संग का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल की ओर से 7 से 10 अक्टूबर तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होने वाले सनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार के लिए प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। सातवें दिन पुरानी घी मंडी स्थित श्री भोला नाथ मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई।
फेरी का शुभारंभ कथा संयोजक संदीप मेहरा, संजय गर्ग, अजय अग्रवाल और मंजू गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हरिनाम संकीर्तन और भजनों के साथ फेरी नया टोला स्थित श्री खंडेलवाल मंदिर पर संपन्न हुई। सत्संग में परम पूज्य सुधांशु जी महाराज प्रवचन देंगे।
भजन प्रस्तुति में कानपुर मंडल से आए बटुकों सहित विजय अग्रवाल, राजकुमार चोपड़ा, रजनी भाटिया, वंदना अग्रवाल और नीरेश महेश्वरी ने संगत को भावविभोर किया। प्रभात फेरी में पवन कुमार अरोड़ा, डॉ. जितेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, सीमा यादव, जयंती गंगवार सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
मिशन के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने श्रद्धालुओं से 7 से 10 अक्टूबर तक सत्संग में पहुंचकर प्रवचनों का लाभ लेने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button