ऐसे में कैसे मिलेगाओलंपिक मेडल ?
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : भारत सरकार नें खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल महाकुंभ को पंचायत से प्रदेश तक आयोजन किया जाता है ,देश के विभिन्न राज्यों से निकली खेल प्रतिभाओ को राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग का मौका दिया जाता है । जिससे गाँवो की खेल प्रतिभा निकल कर राष्ट्रीय, अतंर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में भाग लेकर देश के लिए मेडल ला सके । इन आयोजनों के लिए भारी बजट की वयवस्था की गयी है । प्रथम तीन स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है । लेकिन उत्तकाशी के मनेरा खेल स्टेडियम में संसदीय क्षेत्र की खेल प्रतियोगिताओं प्रतिभागियों के रहने / खाने की वयवस्था न होने से प्रतिभागी छात्रों को भारी परेशानीयाँ उठानी पड़ी । सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम सिंह राणा ने छात्रों के रहने ् खाने के लिए समुचित वयवस्था न.होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहाँ इन बडे खेल आयोजन में
बच्चों के रहने / भोजन की वयवस्था का न होना । आयोजन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है । संसदीय स्तर के दस से बारह विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए संसद द्वारा / ,विधायको द्वारा ,/ प्रशासन द्वारा ठहरने व भोजन की वयवस्था की जानी चाहिए थी । लेकिन प्रतिभागियों को उनके ही हाल पर छोड दिया गया । यदि किसी प्रतिभागी के साथ कोई अनहोनी होती तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ? सरकार/प्रशासन इस बात का आवश्य ध्यान रखें ।



