बरेली
बरेली-रिठौरा में खुशी की लहर
श्रुति गंगवार के राज्यसभा प्रत्याशी बनते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बरेली महानगर और नगर पंचायत रिठौरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक झूम उठे। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।भाजपा नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि श्रुति गंगवार को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरा है।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता, सभासद नीरज कुमारी, कमलेश गंगवार, पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार उर्फ आरके कश्यप, गुड्डू यादव, चौधरी सत्यवीर सिंह, रामपाल, मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल, ओमप्रकाश प्रजापति और सूर्य प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



