सिंगरौली

नौढ़िया में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत नौढ़िया स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा दीदियों एवं मातृशक्ति के साथ संवाद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गोद भराई का आयोजन भी किया गया। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य देखभाल, संतुलित पोषण और गर्भस्थ शिशु के बेहतर विकास के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी मिलने के साथ ही आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ता है। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुदामा सिंह, परियोजना अधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह, सुपरवाइजर आशा मिश्रा, बिंदु माहौरे एवं राकेश वाघेला सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा दीदियां और बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। आयोजन को ग्रामीण क्षेत्र में मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button