बोकारो

बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम स्टेज का छप्पर उड़ा

लोगों को हो रही परेशानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत सदर पंचायत नावाडीह के बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में स्थित स्टेज का छप्पर अंधड़ में उड़ जाने से आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे खिलाडियों और खेल आयोजकों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती है और अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।स्टेडियम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा खेलकूद एवं शारीरिक अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। उन्हें धूप एवं बारिस से बचने के लिए इधर उधर भागना पड़ता है।
इस संबंध में बोकारो जिला कांग्रेस महासचिव इमरान अंसारी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खेल मैदान है। यहां विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिताएं, शारीरिक प्रशिक्षण और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। ऐसे में स्टेडियम की आधारभूत सुविधाओं का दुरुस्त रहना आवश्यक है।
लोगों द्वारा इन समस्याओं की ओर स्थानीय प्रशासन, मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, विधायक, सांसद आदि जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए , उक्त स्टेडियम में स्थित स्टेज का छप्पर मरम्मत सहित सौन्दर्यीकरण कार्य कराये जाने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button