शामली

हाईवे पर रांग साइड से आ रही बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

टपराना फ्लाईओवर के पास हादसा, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना फ्लाईओवर से पहले ईदगाह के पास रांग साइड से आ रही बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के पीपलहेड़ा निवासी जनार्धन ने तहरीर में बताया कि उसका भाई दुर्योधन पूंडरी कैथल में परिवार के साथ रहता था और लुमिनोस कंपनी में काम करता था। तीन अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह मोटरसाइकिल से करनाल होते हुए गांव पीपलहेड़ा जा रहा था। टपराना फ्लाईओवर से पहले ईदगाह के पास सामने से रांग साइड से तेज गति में आ रही बाइक संख्या UP17W8820 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए दुर्योधन की बाइक में सीधी टक्कर मार दी।हादसे में दुर्योधन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे मुस्तकीम निवासी बराला कुकाहेड़ी ने घटना देखी और बाइक का नंबर नोट कर लिया। राहगीरों की मदद से घायल को शामली सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। आनंद अस्पताल में उपचार के दौरान चार अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई ने अंतिम संस्कार के बाद पांच अक्टूबर को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस अज्ञात बाइक चालक की तलाश कर रही है।
>

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button