पाकुड़

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के निधन पर अजीजुल इस्लाम ने जताया गहरा शोक

Azizul Islam expressed deep grief over the demise of Chief Minister Hemant Soren's mother.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पाकुड़ जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनसंगिनी रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अजीजुल इस्लाम ने अपने शोक संदेश में कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुःखद और मर्माहत करने वाला समाचार है। उनके निधन से एक युग का जैसे अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक यात्रा में शिबू सोरेन के परिवार का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन का स्नेह, सरलता और मातृवत व्यक्तित्व लोगों के हृदय में हमेशा जीवित रहेगा। उनका निधन केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। झामुमो जिलाध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों, शुभचिंतकों और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button