रांची

सीएम हेमन्त सोरेन के माता की निधन पर कांग्रेस ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम, “लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ” अभियान भी टला

Congress postpones all programs following the demise of CM Hemant Soren's mother; "Save Democracy–Save the Country" campaign also deferred.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले सभी निर्धारित कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव (संगठन) सुनीत ने जारी सूचना में बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार कल आयोजित होने वाले “लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ” अभियान सहित प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। उन्होंने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों तथा संबंधित संगठन एवं विभाग के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस निर्णय की सूचना तत्काल सभी संबंधित कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल सोरेन परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button