शामली

एनएचएम संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एनएचएम के तहत संविदा कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी समेत अन्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।

कर्मचारियों ने नियमितीकरण होने तक समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही रिक्त पदों पर स्थानांतरण नीति लागू करने, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने, आउटसोर्स कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन करने तथा नियमित पदों की भर्ती में एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए कोटा निर्धारित करने की मांग रखी।

संविदा कर्मचारियों का धरना 10 अक्टूबर तक जारी रहेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे कामबंद हड़ताल कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button