खैरथल

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ई-लाइब्रेरी निर्माण हेतु निकायों को 50-50 लाख रूपये देने की घोषणा की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल-तिजारा : केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले की किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों से संवाद के दौरान कोटकासिम और किशनगढ़बास नगरपालिका में ई-लाइब्रेरी (E-Library) के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

 यह राशि कोटकासिम और किशनगढ़बास नगरपालिकाओं में आधुनिक सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी बनाने के लिए दी जाएगी।
किशनगढ़बास के गजानंद गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ,जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव  निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगण मौजूद रहे । इस मौके पर केंद्रीय मंत्री यादव ने पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button