बरेली
वीरपाल यादव को 126 आंवला का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / आंवला । वीरपाल यादव को 126 आंवला विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार वीरपाल यादव राज्यसभा के पूर्व सांसद रह चुके हैं। उन्हें प्रभारी बनाए जाने की सूचना मिलते ही अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचे।
सभी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।



