पाकुड़

विद्यालय के बंद कमरे से चावल गायब, चाबी और घटना को लेकर उठ रहे सवाल, जांच की मांग

Rice goes missing from a locked school room; questions raised regarding the key and the incident; demand for an investigation.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रामचंद्रपुर में बंद कमरे से मिड-डे मील (MDM) का चावल गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। वही कथित तौर पर तीन बोरी चावल गांव में मोतालिम शेख के आवास के दरवाजे के समीप फेंके हुए मिलने की जानकारी मिली है। घटना के बाद चावल के गायब होने, कमरे का ताला खुलने और चावल ग्रामीण के दरवाजे तक पहुंचने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोतालिम शेख के आवास दरवाजे के समीप तीन बोरी चावल फेंके जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति ने संयोजिका के पति को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने मौके पर जाकर देखा तो दरवाजे पर चावल पड़ा हुआ मिला। हालांकि, चावल वहां किसने रखा और वह विद्यालय से संबंधित है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सपन कुमार मंडल और शिक्षक अशरफुल हक मौजूद थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक के अनुसार, विद्यालय की एक चाबी उनके पास रहती है, जबकि शनिवार को दूसरी चाबी शिक्षक अशरफुल हक के पास भी थी। रविवार को विद्यालय बंद था। इसी दौरान चावल गायब होने और ग्रामीण के दरवाजे पर चावल मिलने की घटना सामने आई। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि विद्यालय के कमरे से चावल निकाला गया, तो कमरे का ताला किसने खोला? चावल किसने निकाला और कथित तौर पर उसे ग्रामीण के दरवाजे पर किसने रखा? जानकारी के अनुसार, दरवाजे के ताले या कमरे में तोड़फोड़ के स्पष्ट निशान नहीं मिलने की बात भी कही जा रही है। ऐसे में पूरे मामले की जांच जरूरी मानी जा रही है। हालांकि, इन परिस्थितियों के आधार पर किसी व्यक्ति की संलिप्तता या साजिश की पुष्टि नहीं की जा सकती। इधर, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सपन कुमार मंडल ने दूरभाष पर बताया कि शनिवार को वह स्वयं विद्यालय आये थे और शिक्षक अशरफुल हक भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय की एक चाबी उनके पास रहती है, जबकि दूसरी चाबी अशरफुल हक के पास थी। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को विद्यालय बंद होने के बाद सम्बन्धित मामले में लिखित शिकायत कार्यालय को देने की बात कही गई है। घटना को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि चावल गायब होने की जानकारी विद्यालय और संबंधित विभाग को तत्काल दी गई थी या नहीं। मामले की वास्तविकता सामने लाने के लिए विद्यालय के अभिलेखों, चावल के भंडारण, चाबी के इस्तेमाल तथा घटनास्थल की जांच आवश्यक है।
अब ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन और शिक्षा विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराएं। जांच में यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। फिलहाल, चावल गायब होने और ग्रामीण के दरवाजे पर उसके मिलने की घटना के सम्बन्ध में आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आने बाकी हैं। पाकुड़ मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तलाशी के दौरान चावल बरामद हुआ। हालांकि, कमरे में रखा चावल गायब था और कमरे का ताला बंद था। उन्होंने मामले में साजिश की आशंका जताते हुए जांच की बात कही।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button