गाजियाबाद

25000 रुपए का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शालीमार गार्डन। थाना शालीमार गार्डन के डीएलएफ चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक 25000 के इनामी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया।एसीपी शालीमार गार्डन अरुण कुमार सिंह के द्वारा बताया कि डीएलएफ चौकी प्रभारी के द्वारा गश्त के दौरान भगत सिंह चौक पर कब्रिस्तान के पास एक बदमाश को रोकने का इशारा किया गया। संदिग्ध व्यक्ति कब्रिस्तान के पास तेज मोड पर स्कूटी से गिर गया। पुलिस को पास आता देख उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस पार्टी के द्वारा जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता लगा अभियुक्त अमजद पुत्र चांद बाबू 25 वर्ष थाना लोनी का निवासी है अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है अंकुर विहार से गैंगस्टर में वांछित है विभिन्न स्थानों में 16 मुकदमे दर्ज है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई है। चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई। 315 बोर का तमंचा, खाली कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी का आईफोन बरामद किया गया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button