भरत पुर

थाना परिसर में आमजन ने देखा एकता परेड 2026 का लाईव प्रसारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर – राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना भुसावर एवं खेड़ली मोड़ थाना परिसर में सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाधिकारी भुसावर राजेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना भुसावर पर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण आमजन को दिखाने की व्यवस्था की गई। बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण देखकर उपस्थित लोगों ने एकता परेड की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button