सिंगरौली

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सिंगरौली पुलिस ने किया परेड का लाइव प्रसारण

पुलिसकर्मियों के साथ विद्यार्थियों और नागरिकों ने भी लिया हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

सिंगरौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को सिंगरौली जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजन किए गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में परेड का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिले के अलग-अलग थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल हुए। कई स्थानों पर विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने भी लाइव प्रसारण देखकर राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश को आत्मसात किया।

कार्यक्रमों के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण और देश की रियासतों के एकीकरण में दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

इस आयोजन के जरिए पुलिस और आम नागरिकों के बीच सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का आह्वान किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button