कैराना
लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
गांव भूरा निवासी शाहद अली ने मुकदमा दर्ज कराया कि 28 अक्टूबर की रात करीब दस बजे उसका छोटा भाई समद खाना खाने के बाद टहलने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही अरमान, आरिश, समीर, रिहान, अकरम, जुबेर, राशिद और बिलाल ने उसे रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में समद घायल हो गया। आरोपियों ने धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।