ललितपुर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन तथा एएसपी कालू सिंह एवं सीओ सदर सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 127/2026 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएसएस एवं ङ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना बानपुर के ग्राम हौंशगा निवासी वीरसिंह अहिरवार पुत्र अशोक है। उसे 9 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार न्यायालय में पेश कर दिया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई में कोतवाली ललितपुर के उपनिरीक्षक अंकित कौशिक, उपनिरीक्षक अजय कुमार तथा आरक्षी करण प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button