राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के लिए नामित झिकरहटी पूर्वी पंचायत का केंद्रीय दल ने किया भ्रमण
The central team visited Jhikrahati East Panchayat, nominated for the National Panchayat Award 2025.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। National Panchayat Awards 2025 के लिए नामित सदर प्रखंड की ग्राम पंचायत झिकरहटी पूर्वी का केंद्रीय दल ने भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त Manish Kumar, पंचायत राज मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर Manikandan K P और सलाहकार Sampa Basu ने दीप प्रज्वलित कर किया। केंद्रीय टीम ने पंचायत सचिवालय की व्यवस्थाओं, विकास योजनाओं और परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया तथा पंचायत में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी निरीक्षण किया गया और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। साथ ही विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।



