जालौन

गैस सिलेंडर सुगमता से मिले इसी मंशा से पूर्ति विभाग हुआ सक्रिय

गैस एजेंसियों में पहुंचकर गैस सिलेंडरों के बारे में ली जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस के सिलेंडर सुगमता पूर्वक तरीके से उपलब्ध कराने के लिए पूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम के द्वारा एजेंसियों का निरीक्षण कर गैस वितरण व्यवस्था देखकर एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिये।
बुधवार को क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार उत्तम, पूर्व निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, विभागीय वरिष्ठ लिपिक सुवेंद्र कुमार तिवारी की टीम के द्वारा ओम साई गैस एजेंसी आटा का निरीक्षण किया। इस एजेंसी में 388 सिलेंडरों में से 105 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका था। इसी प्रकार कालपी गैस एजेंसी का विभागीय टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें 488 सिलेंडर स्टॉक में थे लेकिन 391 सिलेंडरों का विक्रय हो चुका था। एजेंसी संचालक ने बताया कि सिलेंडरों से भरी एक नई गाड़ी और आने वाली है। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से भी संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुगमता पूर्वक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा।इसके लिए पुख्ता व्यवस्था कर दी गई है। विभागीय अधिकारी ने एलपीजी गैस एजेंसी के संचालकों को भी आवश्यक निर्देश देते हुये कहा के किसी भी सूरत में उपभोक्ताओं को परेशानी न उठाने पड़े इसके लिए वितरण व्यवस्था उचित रखी जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button