खबर का असर: सुभाष चौक में तुरंत हुई साफ-सफाई, लोगों को मिली राहत
Impact of the news: Subhash Chowk was immediately cleaned, bringing relief to the people.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल सुभाष चौक में नाली जाम और गंदगी की समस्या को लेकर मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को इसका असर साफ तौर पर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर सफाई कर्मियों की टीम भेजी और पूरे सुभाष चौक इलाके में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने नाली में जमा कीचड़, गंदा पानी और कचरे को हटाकर पूरे क्षेत्र को साफ किया। इसके बाद बाजार आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से नाली जाम होने के कारण वहां से तेज दुर्गंध फैल रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में राकेश गुप्ता ने कहा कि नेशनल प्रेस टाइम्स में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया और सफाई कर्मियों को भेजकर पूरे सुभाष चौक क्षेत्र की साफ-सफाई कराई गई। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता है और आगे भी इस तरह की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद इतनी जल्दी सफाई होना सराहनीय कदम है।



