हापुड़

कालाबाजारी के लिए जमा किए गए 40 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद….

आरोपी फरार....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड देहात थाना पुलिस ने घर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि कालाबाजारी करने के लिए इन सिलेंडर को इकट्ठा किया गया था । आरोपी रिहान नाम के व्यक्ति ने असौड़ा स्थित अपने घर में भारी मात्रा में जमा किए थे सिलेंडर। घर के अंदर की गई छापेमारी के दौरान करीब 40 सिलेंडर बरामद हुए हैं। घरेलू गैस की कमी की अफवाहों के बीच आरोपी रिहान ने कमाई के लालच में अपने घर में गैस सिलेंडर इकट्ठा किए थे ।  बरामद गैस सिलेंडरों को गैस एजेंसी पर भेजा गया है । पुलिस को देख आरोपी मौका देखकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि हापुड़ में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों के भंडारण का एक मामला सामने आया है। जिला पूर्ति विभाग और हापुड देहात थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के असौड़ा गांव में देर रात एक घर पर छापा मारकर करीब 40 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम असौड़ा के फूटा कुआं स्थित पंचायती घर के पास रहने वाले रिहान ने अपने घर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडरों का भंडारण कर रखा है। सूचना के आधार पर जिला पूर्ति विभाग की टीम ने थाना हापुड़ देहात पुलिस के साथ मिलकर मौके पर छापामार कार्यवाही की ।छापेमारी के दौरान टीम को घर के अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर रखे मिले। जांच में कुल 40 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के जमा किया गया था। अधिकारियों ने सभी सिलिंडरों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।

थाना हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छापामार कार्यवाही में रिहान के घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण किया है ।  मामले की गहन जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button