हापुड़

इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की गला रेतकर हत्या… 

गोदाम में मिला खून से लथपथ शव..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी ….

हापुड (यूपी)- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बछलौता रोड स्थित एक गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी विनोद कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजन जब गोदाम पहुंचे तो उनका शव खून से लथपथ हालत में गोदाम में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं । पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके पर पहुंचे एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है ।

जानकारी के अनुसार , बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की संस्कार कालोनी के निवासी विनोद कुमार  बाबूगढ़ कस्बे में बछलौता रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे और दुकान के ऊपर उनका इलेक्ट्रॉनिक का गोदाम था और वह कभी कभी वहीं रात में सोते थे । कल रात वह अपने घर नहीं पहुंचे थे। आज सुबह विनोद का शव दुकान के ऊपर बने गोदाम के कमरे में खून से लथपथ मिला है। विनोद की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। वहीं विनोद की हत्या की सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। हापुड़ एसपी , सी ओ सहित पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच हुए हैं। अधिकारी जल्द ही घटना के खुलासे की बात कर रही है ।

हापुड के एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि, थाना बाबूगढ़ क्षेत्रान्तर्गत बछलौता रोड़ स्थित एक गोदाम में विनोद कुमार नामक व्यक्ति की हत्या की घटना की सूचना  मिलने पर मौका मुआयना किया गया है और किसी व्यक्ति ने विनोद की हत्या की है । सीसीटीवी फुटेज और अन्य साधनों से जानकारी की जा रही है एवं घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु टीम गठित कर  दी गई हैं । जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button