बेतुल
बैतूल सभी अपनी जिम्मेदारियां समझें, तभी ग्रामों का विकास संभव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सेक्टर चोपना में ग्राम विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मप्र जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम स्तर पर कार्य कर रही समितियों के सदस्यों को ग्राम विकास की अवधारणा, सामुदायिक सहभागिता तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप विश्वास, जनपद पंचायत सदस्य चोपना, निहार रंजन कराती, प्राचार्य शासकीय माध्यमिक शाला पूंजी चोपना तथा नारायण बल की उपस्थिति रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में ग्राम विकास में जनभागीदारी और समितियों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था नवोदित ग्राम उत्थान महिला एवं बाल विकास समिति से परामर्शदाता डॉ.शांति रंजन सिकदर, विजय महतो, अनिल शर्मा और जतिन प्रजापति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेक्टर की विभिन्न ग्राम विकास समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जतिन प्रजापति द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वावलंबन के सिद्धांतों पर विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए ग्राम विकास में इन मूल्यों के महत्व को बताया। कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद संतोष राजपूत ने स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वावलंबन के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम विकास तभी संभव है जब समाज के सभी लोग मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।



